Thursday, March 14, 2019

गोण्डा : परसपुर कस्बे में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने होली पर्व के मद्देनजर पैदल भ्रमण कर किये शान्ति व्यवस्था की अपील// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर कस्बे में गुरुवार को दोपहर बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार दुबे एवं मय हमराहियों के साथ थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान कस्बे में संदिग्ध व्यक्तियों की बाइक गाड़ियों का चेकिंग किया। बताया जा रहा है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता व होली पर्व के मद्देनजर परसपुर पुलिस ने कस्बे में पैदल भ्रमण किया। तथा शांति सौहार्दपूर्ण होली पर्व मनाये जाने की आमजन से अपील की।

इस बाबत थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि आगामी होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये शांति सुरक्षा समिति व डिजिटल वालंटियर समेत क्षेत्र के नागरिकों से मिलकर अमन शांति की अपील किया। तथा नगर के होलिका दहन स्थलों पर पहुंच कर होली जुलूस के स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि आपसी सौहार्द का पर्व होली उत्सव के दौरान खलल डालने या हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों, साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही होगी।
होलिका दहन स्थलों, विवादित स्थल व जुलूस के मार्गों का भ्रमण किया। करने व अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखने उनका तत्काल खंडन करने के निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...