Sunday, March 24, 2019

गोण्डा : इटियाथोक में होली मिलन उत्सव व कवि सम्मेलन के आयोजन में अंशिका को किया सम्मानित// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक कस्बे में खरगूपुर मार्ग पर रविवार की बीती रात में समर्थ समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ले0 अजय मिश्र तथा संचालन कमलकांत शुक्ला व जितेंद्र मौर्य ने किया।

बतौर मुख्य अतिथि मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी व जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्र ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर औपचारिक शुरुआत की।

लखनऊ की मशहूर कवियत्री कविता तिवारी ने सर्वप्रथम सरस्वती वंदना करते हुए अपनी सुंदर व सुमधुर प्रस्तुति से उपस्थित जनसैलाब के मध्य सभी का मन मोह लिया। साहित्यकार प्रमोद पंकज बाराबंकवी ने अपने व्यंगात्मक व हास्य पंक्तियों से लोगो को आकर्षित किया। इन्होंने कई अन्य हास्य पद सुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। रमेश धुआंधार ने पुलवामा में हुए शहीदों को अपनी शैली में श्रद्धांजलि देते हुए सम्मान में कहा कि- "फौजी जीने का एहसास देते हैं"।

वाहिद अली लखनवी ने पढ़ा- उनकी यादों से जब रात सुहानी होगी, दोस्तों और भी गजलों पर जवानी होगी। इसके अलावा प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ0 धर्मराज सुल्तानपुरी, अमित पांडेय लखनवी, अशोक टाटंबरी फैजाबादी, नजर इलाहाबादी, विनय शुक्ला कवि एवं कार्यक्रम के सूत्रधार, पवन बॉके पश्चिम बंगाल, इसी के साथ मुंबई से गीतकार चंदन श्रृंगार रस से परिपूर्ण सभी को ओतप्रोत कर दिया।

इस अवसर पर सरस शुक्ल, एस0 डी0 शुक्ल, पूर्व प्रधान दिनेश शुक्ला, श्रवण कौशल, संतोष चौरसिया, टिंकू जयसवाल, मनोज द्विवेदी, गुलाब तिवारी, दुर्गेश मिश्र, स्वामीनाथ उपाध्याय, प्रिंस तिवारी, सोनू शर्मा, अनिल तिवारी, भोला पाडे, मोहित, पिंटू सोनी आदि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

कबि सम्मेलन के दौरान मंच पर नन्ही अंशिका को मिला सम्मान

कवियत्री कबिता तिवारी ने किया पुरस्कृत,

इटियाथोक क्षेत्र की होनहार बेटी अंशिका मिश्रा की प्रतिभा अब किसी से छुपी नही है। उसे अनेक कार्यक्रमों में आमन्त्रित कर उसको सम्मानित और पुरस्कृत किया जा रहा है। अंशिका के द्वारा गोण्डा जिले का नाम विश्व के पटल पर दर्जकर जनपद का नाम ऊँचा किया गया है। इसकी प्रतिभा को इटियाथोक में कबि सम्मेलन के आयोजक मंडल ने सम्मानित किया है।

अंशिका ने मंच पर जैसे ही भारत के सभी जिलों के नाम को सरपट बताना शुरू किया, श्रोताओं ने तालियो से सम्मान किया। सभी नामचीन हस्तियों ने अंशिका के इस प्रतिभा को सुनकर उसके सम्मान मे खड़े होकर तालियों से उसका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर यहाँ लखनऊ से आई कवियत्री कविता तिवारी ने अंशिका को पुरस्कृत किया। इस दौरान अंशिका को प्रतीक चिन्ह और 5000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। उत्कृष्ट कार्यो के लिए ग्राम प्रधान हरैया झूमन सहजराम तिवारी को भी सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...