Sunday, March 31, 2019

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र की नन्हीं अंशिका मिश्रा बनेंगी इण्डिया स्टार ऑइकान 2019// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र की नन्हीं अंशिका मिश्रा बनेंगी इण्डिया स्टार ऑइकान 2019// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक क्षेत्र की नन्हीं अंशिका अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन कर इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराया। नन्ही अंशिका मिश्रा की उपलब्धि मे एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। अंशिका अब इण्डिया स्टार ऑइकान अवार्ड 2019 के खिताब से भी नवाजी जायेगी।

बताया जा रहा है कि विशिष्ट अहर्ताधारियों को सम्मानित कर रही संस्था इण्डिया स्टार ऑइकान अवार्ड 2019 का खिताब नन्हीं अंशिका मिश्रा मिलेगा। इसी के साथ अंशिका मिश्रा का नाम इण्डिया स्टार ऑइकॉन में भी दर्ज हो जायेगा।

गोण्डा जिले के इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा में कक्षा तीन की छात्रा अंशिका मिश्रा ने भारत के सभी जिलों का नाम 6.26 मिनट में सुनाकर इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराया है। उसकी इस उपलब्धि के लिए हाल ही में भोपाल में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...