
गोण्डा। मुजेहना क्षेत्र में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। हर वर्ष यह कार्यक्रम 11 फरवरी को मनाया जाता है। मैहनोन बिधान सभा के मुजेहना मण्डल में काली भवानी मंदिर प्रांगण में चन्द्र प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने समर्पण राशि भी दिया। चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक सहयोग करने वाले समर्थक भाजपा के साथ अपनत्व के भाव से भी जुड़े हैं। यह कार्यक्रम से 15 फरवरी तक रहेगा।
इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश शुक्ला, व्यास नारायण पांडेय, प्रमोद पाण्डेय, सुभाष सोनी, राम जन्म वर्मा, पूरनलाल सोनी, यज्ञ नारायण मिश्रा, रवि प्रकाश तिवारी, शान्ति प्रकाश कौशल, शीतला प्रसाद आजाद, राघवराम मिश्रा, गुरूदास शर्मा, राम सिंह वर्मा, लोकनाथ शर्मा, दीपक तिवारी, मनीष तिवारी, विनय तिवारी, राम लखन श्रीवास्तव, धीरेन्द्र मिश्रा, माहेश्वरी पांडे आदि प्रमुख लोग शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment