Saturday, February 9, 2019

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने पचास हजार इनामी घोषित अंतर्जनपदीय लुटेरा को गिरफ्तार कर भेजा जेल// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर पुलिस ने लम्बे समय से फरार रहे पुरस्कार घोषित, वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षो को निर्देश किया था। लम्बे समय से फरार अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे इस अभियान में थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी, उ0नि0 अशीष कुमार, विनोद कुमार पाण्डेय, अजय कुमार पाण्डेय के साथ क्षेत्र भ्रमण में निकले।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त अनिल देव पाण्डेय पुत्र सीताराम पाण्डेय निवासी बैरीपुर रामनाथ थाना मनकापुर को आनन्द नगर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर लिया। यह अभियुक्त मु0अ0सं0-131/2008 धारा 392/411 भादवि व 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना धानेपर में पिछले ग्यारह साल से फरार रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महा निरीक्षक देवीपाटन रेंज गोण्डा द्वारा पचास हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।

यह अभियुक्त थाना मनकापुर का लापता हिस्टीशीटर व अन्तर्जनपदीय लुटेरा है। जिसके खिलाफ गोण्डा तथा बस्ती जिले में कई अभियोग पंजीकृत है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा लम्बे समय से फरार अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस पिछले काफी समय से पुलिस के शिकंजे से दूर चल रहे कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। और शेष बचे कई अपराधी भी पुलिस के निशाने पर है। जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...