Thursday, February 28, 2019

गोण्डा : परसपुर कस्बे में शुक्रवार की एक शाम पुलवामा शहीदों के नाम : होगा श्रद्धांजलि व काव्यांजलि कार्यक्रम// राजन कुशवाहा,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा)। परसपुर कस्बे के शंकर मंदिर धर्मशाला चौक बाजार में शुक्रवार की शाम- पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के नाम, श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। जिसमें शोक श्रद्धांजलि के बाद शहीदों के नाम काव्य पाठ का आयोजन होगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक कवि जयदीप सिंह सरस ने दी है। उन्होंने बताया कि बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी आरके वर्मा, परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह, परसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव सिंह रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस काव्य पाठ कार्यक्रम में हीरा सिंह मधुर, सुरेश सैनिक श्रावस्ती, प्रदीप महाजन बाराबंकी, सुरेंद्र सिंह झंझट, वीपी सिंह वत्स, सन्त शरण त्रिपाठी सन्त, अवधेश सिंह, रविन्द्र नारायण भ्रमर, रविन्द्र पाण्डेय रवि, विनय शुक्ला अक्षत, संदीप मानवता, मुकेश सोनी, अभिषेक सिंह, पंकज सोनी, राजकुमार राजू आदि वाणी पुत्र शामिल होंगे। राम कुमार सोनी, कृष्ण कुमार सिंह दीप, राम लखन यज्ञसैनी एवं जयदीप सिंह सरस के व्यवस्था में कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...