
गोण्डा। करनैलगंज के सरयू डिग्री कालेज सकरौरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम के पांचवे दिन सुबह प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली ,रैली को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया यह रैली बस स्टैंड से होती हुई यतीमखाना रोड से कचहरी रोड होते हुए लखनऊ मार्ग से परसपुर मार्ग होते हुए शिविर स्थल पहुंची।

रैली के प्रतिभागियों ने जगह- जगह पर ग्रामीणों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के लिए प्रेरित किया। चार पहिया वाहन चलाने वालों को सीट बेल्ट बांधकर वाहन चलाने एवं सीमित गति से चलने के लिए बताया। बौद्धिक सत्र में प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरणीय, साहित्यिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक संपदा के प्रयोग पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर आरबी सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन अंतिमा पाण्डे ने किया। गोष्ठी में डॉक्टर एसपी सिंह जी ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार सिंह जी ने पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के बारे में एवं उनके महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पुनीत सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का दिल से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गरिमा सिंह, शिवानी जयसवाल, सैफरन, रोली गुप्ता, आस्था, निधि गुप्ता आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment