Saturday, February 9, 2019

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र में आये आंधी पानी के चपेट में आकर मकान पर गिरा पेड़// प्रदीप पाण्डेय,


गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक क्षेत्र में शुक्रवार की बीती को रात में आई तेज आंधी के दौरान दो घरो पर अचानक पेड़ गिर गया। जिससे घर की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रहा कि परिवारीजन सकुशल बच गए।

इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर तिवारी ग्राम पंचायत के रमगढ़िया गांव निवासी पीड़ित शिव प्रसाद और राम प्रसाद के घरो पर तेज आंधी में अलग अलग दो पेंड गिर गए। जिस वजह उनके घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पीडित की माँ लीलावती ने बताया कि आंधी के समय अचानक हुए तेज आवाज से सब लोग डर गए। घर के बाहर निकलकर देखा तो पास सार्वजनिक खलिहान में लगा यूकेपलिप्ट्स का पेड़ उनके घर की छत पर गिर गया। जिससे दोनों घर की छत और दीवाल बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। यह देख आनन-फानन में आस पास के लोग घर की तरफ दौड़े। पीड़ित परिवारो ने आपदा के तहत मुआवजे के लिए प्रशासन से मांग की है।

ग्राम प्रधान राजेश कुमार तिवारी ने कहा की हल्का लेखपाल को बुलाकर नुक्सान की रिपोर्ट बनवाई गई है। इस बावत हल्का लेखपाल हितेश कुमार तिवारी से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की गई किन्तु उनका फोन बंद मिला।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...