Tuesday, January 29, 2019

गोण्डा : करनैलगंज- कैसरगंज मार्ग के मलौना सरयू घाट पर ग्रामीणों ने की पुल की माँग// प्रवीण श्रीवास्तव,


गोण्डा। करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी के मलौना घाट पर नाव के जरिये दो जिलों के आबादी के लोग आवागमन करते है। गोण्डा के करनैलगंज एवं बहराइच जिले के कैसरगंज की आबादी को आवागमन के लिये सरयू नदी के मलौना घाट पर नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। वाहन साधन से आवागमन के लिये राहगीरों को काफी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस स्थान पर सरयू नदी के मलौना घाट पर पुल निर्माण की माँग कई वर्षो से हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ कागजों का दौर है। इस स्थान पर पुल न होने से लोगो को करनैलगंज व कैसरगंज जाने के लिये लगभग 30 किलोमीटर अधिक दूरी घूमकर रास्ता तय करना पड़ता हैं।

यहाँ नगवा कला के राज कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछली सरकार में इसकी माँग की गई। कोई कार्यवाही नही हुआ।वर्तमान सरकार से सड़क और पुल निर्माण की उम्मीद जगी। किन्तु समय बीतते रहा। इस पुल के निर्माण हेतु प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, बहराइच जिले के मंत्री मुकुट विहारी वर्मा, विधायक करनैलगंज- कटरा बाजार सहित कई स्थानों पर पत्र देकर ग्रामीणों ने पुल की मांग की। अब तक कोई कार्यवाही नही हुई।

वहीं सुनीलपुरी महंत ने बताया कि इस पुल के निर्माण के लिए जिला पंचायत सभागार में प्रस्ताव भेजा गया। आज तक कुछ नही हुआ। तो वही ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुल का निर्माण कार्य शुरू नही हुआ, तो सभी क्षेत्रवासी आन्दोलन और धरने पर बैठेंगे। तथा चुनाव का वहिष्कार करने को विवश होंगे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...