Wednesday, January 16, 2019

गोण्डा : छपिया क्षेत्र के छपिया के तेंदुआ रानीपुर में बुधवार को गौ आश्रय केंद्र का हुआ भूमिपूजन// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। छपिया क्षेत्र के छपिया के तेंदुआ रानीपुर ग्राम पंचायत में बुधवार को गौ आश्रय केंद्र के भूमिपूजन किया गया। वर्तमान प्रदेश की सरकार गौ सेवा की केवल बात ही नही करती कार्य करती है। गौ वंश की रक्षा के लिये जो कार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने किया है। वैसा कार्य आजादी के बाद आज तक किसी भी सरकार ने नही की। यह बात गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया ने बुधवार को छपिया के तेंदुआ रानीपुर ग्राम पंचायत मे गौ आश्रय केंद्र के भूमिपूजन के बाद उपस्थिति जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये कही।

उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार सभी वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान मे रखकर कार्य कर रही है।गौरा बिधायक प्रभात वर्मा ने कहा की प्रदेश के हर विकास खंड की हर न्याय पंचायत मे गौ आश्रय केंद्र खोलने की मंशा प्रदेश सरकार की है।उन्होंने कहा की गौशाला मे जहां गौ वंश सुरक्षित रहेंगे वहीं इनसे किसानों के फसलों का नुकसान होना भी बंद हो जायेगा।

उन्होनें कहा कि सबको मिलकर इस कार्य को अंजाम देना होगा। क्योंकि सभी के सहयोग के बिना यह कार्य सम्भव नही है। श्रम उपायुक्त रोजगार हरिश्चन्द्र राम प्रजापति ने बताया कि 13 हैक्टेयर की भूमि मे गौ आश्रय केंद्र बनवाया जायेगा।

इसके पूर्व बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व विधायक प्रभात वर्मा ने गौ आश्रय केंद्र का भूमिपूजन कराया।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूराम यादव, अभिमन्यु पटेल, एडीओ पंचायत कनिकराम वर्मा, रघुनंदन पाण्डेय, दिनेश शुक्ला, उमेश पाण्डेय, राकेश वर्मा, अम्बुज पटेल, राजन सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, अरविंद सिंह, ठाकुर प्रसाद वर्मा, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...