Sunday, January 27, 2019

गोण्डा : परसपुर बेलसर मार्ग के खमरौनी स्थित श्री शतचण्डी महायज्ञ के रासलीला में जुट रहे अपार श्रद्धालु// दुर्गा प्रसाद तिवारी,

गोण्डा। परसपुर बेलसर मार्ग के खमरौनी स्थित श्री शतचण्डी महायज्ञ के रासलीला में अपार श्रद्धालु जुट रहे हैं। यहाँ खमरौनी के ज्वाला माई मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुए श्री शतचण्डी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। सोमवार की सुबह महायज्ञ स्थल पर काफी संख्या में पुरूष महिलाओं व बच्चों ने मनोकामना पूर्ण के लिए यज्ञ कुण्ड में सुगन्धित वनस्पति के साथ तिल जौ चावल की समिधा की आहुति व फल पुष्प अर्पित किया। पुरूष महिलाओं व बच्चों ने श्री शतचण्डी महायज्ञ मण्डप का परिक्रमा किया। और यज्ञ आयोजक गुजरात के सिद्ध मनोकामना मंदिर के स्वामी रामसेवक दास उर्फ त्यागी बापू से आशीर्वाद लिया।

महायज्ञ परिसर में बरसाना मथुरा के दाऊदयाल रासलीला मण्डल ने दोपहर में नारद मोह लीला का मनमोहक मंचन किया। स्वामी सुखदेव महाराज के निर्देशन में रासलीला के कलाकारों ने नारद द्वारा साधना के दौरान कामदेव को पराजित करने के बाद उत्पन्न अभिमान का सजीव मंचन कर लोगों को अहंकार से दूर रहने का संदेश दिया। नारद के अभिमान में भगवान विष्णु के सामने काम को जीतने का बखान करने पर भगवान ने श्रीनगर की रचना कर स्वयंवर का आयोजन किया। जहां पहुंचे नारद ने विश्वमोहिनी को प्राप्त करने के लिए भगवान से सुन्दर रूप देने की प्रार्थना किया। भगवान द्वारा नारद को बंदर का स्वरूप देने के कारण स्वयंवर में जब नारद की हंसी हुई और विश्वमोहिनी ने उन्हें छोड़ कर भगवान का वरण किया तो नारद ने लज्जित होकर भगवान को पत्नी वियोग व बन्दर से सहयोग लेने का शाप दिया।

सायंकाल बेला में रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण अवतार मंचन किया हुआ। यज्ञ आयोजक स्वामी त्यागी बापू ने भगवान् की आरती करते हुए कहा कि पृथ्वी पर पाप अनाचार के बढ़ने पर परमात्मा अवतार लेते हैं। और दुष्ट पापियों का विनाश कर धर्म की स्थापना करते हैं। मानस में बाबा तुलसीदास ने कहा है कि जब जब होए धर्म की हानी, बाढै असुर महा अभिमानी। तब तब प्रभु लिए अवतारा। इस दौरान सत्य प्रकाश उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, बब्बू पाण्डेय, सूरज शास्त्री समेत काफी संख्या में नर नारी व बच्चे कार्यक्रम में शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...