Monday, January 14, 2019

गोण्डा : मनकापुर क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर भरहूँ में मकर संक्रांति पर्व धुमपूर्वक मनाया// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। मनकापुर क्षेत्र में मकर संक्रांति के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पुरम भरहूँ में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हेडगेवार एवं गुरुमाधव राव जी की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बोलते हुए श्री अरविंद जी प्रांतीय शारीरिक संघ ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हम सब को घुल मिलकर रहने का संदेश देता है। एवं खिचड़ी भोज में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। वहीं स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मकर संक्रांति के अवसर पर साहित्यकारो ने अपनी कविताओं से चार चांद लगा दिया।

जिसकी अध्यक्षता ईस्वर चंद मेंहदवाली एवं संचालन चंद्रगत भारती ने किया। व्रत की वर्षा साहित्यकारों द्वारा की गई ईश्वर चंदमेंहदवाली ने पढ़ा- कर स्नान ध्यान सखे अब, और करें फिर दान। ईश्वर खिचड़ी पर्व मना, रख कबीर का ध्यान।।आरके (नारद) ने पढ़ा- एक बनो सब भारतवासी, मिलकर खिचड़ी खाओ। आपस का शब भेद भुलाकर, सभी गले मिल जाओ।। राम हौसिला शर्मा ने पढ़ा- आज तो उनकी मुरव्वत में, कमी आई है। लहू की बढ़िया बहाएंगे, कसम खाई है। इसरत सुल्ताना ने कहा- है जश्न नए साल की, सबको बधाईयां। भारत के नैनिहाल की, सबको बधाईयां।।

धीरज श्रीवास्तव ने पढ़ा- रिचार्ज बीस कै लायन है, ननकू से भरुआयन है। तब तुहका जायके मिलायन है। नईहर से जल्दी आय जाओ।। चंदगत भारती ने पढ़ा- संभालता रहा हूँ फिसलने से पहले। कदम रुक गएहैं बहकने से पहले।। सतीश आर्य ने पढ़ा- धुंध में डूबकर हर शहर हो रहा। है धुआँ ही धुआँ हर पहर हो रहा। लोग जितने मिले नागवंशी हुए। था मुझे पता मैं जहर ढो रहा। उमाकांत कुशवाहा ने पढ़ा-मानव मानव एक से, नियम यही है शुद्ध। अपना दीपक खुद बनो, ताते गौतम बुध। राम लखन वर्मा ने पढ़ा-गाय का गोबर शुद्ध है, इससे शुद्ध ना कोय। घर आंगन को लीपिए रोग कभी ना हो।।

राजेश मिश्रा ने कहा- सुभ मकर संक्रांति में करो कुम्ह स्नान।खिचड़ी बाटो और खिलाओ खूब कीजिये दान।। इसके अलावा राजेश मिश्रा, केदार मिश्रा, उमाशंकर दुबे आदि ने भी अपनी रचनाएं सुनाई इस अवसर पर जिला प्रचारक आकाश जी, सीताराम, राधेश्याम, जवाहर लाल, राम हौसिल शर्मा, अजय श्रीवास्तव, बड़कन, प्राचार्य रविन्द्र तिवारी आदि सैकड़ों लोगों की भीड़ उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...