Monday, January 14, 2019

गोण्डा : छपिया क्षेत्र के भोपतपुर में नवोदित साहित्य संस्थान के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। छपिया क्षेत्र के नवोदित साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रायलसन इण्टर काॅलेज भोपतपुर में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वासुदेव त्रिपाठी व संचालन डा वीएन शर्मा ने किया। शुरूआत सरस्वती वन्दना से गौरीशंकर यादव ने किया। रामवक्स सरल श्रृंगार पर रचना पढ़ी भृकुटी तिरछी बड़री अँखियाँ कजरा घन माँग उधार दिये। अचरा पसरा कुच ऊपर से अधरा बिखरा मुस्कान लिए। अनंत शुक्ल ने नये जमाने को कचोटा नया जमाना आ गया है नया चला है ट्रेन्ड। व्हाटसाप, ट्वीटर, फेसबुक पर बनते हैं अब फ्रेन्ड। राम सूरज वर्मा प्रकाश ने माया के ऊपर कटाक्ष किया बच्चों की तो बातें छोड़ो बुड्ढों को भी देखा है।

माया सबको लूट रही है ये दुनिया की लेखा है। गौरीशंकर यादव ताबेपुरी ने कवियों पर रचना पढ़ी विदुषी और विद्वान कवि ज्ञानी बन गए भजन करके। गाता गीत हूँ हंसवाहिनी तेरा पद वन्दन करके।कवि सुधांशु गुप्त बसंत ने वीर रस पर दोहा पढ़ा सरहद के उस पार भी सरहद के इस पार ।कफन तिरंगा के लिए, जन्म मिले सौ बार।।रघुभूषण तिवारी ने राजनीतिक व्यंग पढ़ा छायी राजनीति की आंधी मानवता सब ध्वस्त हुई। घर-घर हुआ असान्त आज अखण्डता अब पस्त हुई। अखिलेश पांडेय ने जबरदस्त पारिवारिक रचना पढ़ी झगड़ा थमा नहीं भाइयों के दरमियां। मां बाप का ख्वाब आंखों में ही रह गया।

शत्रुहन सिंह कमालपुरी ने समसामयिक रचना पढ़ी अगर प्यार के दीप जले तो कुटिया राजमहल हो जाये। अपने लोग साथ में हों तो जंगल में मंगल हो जाये। डा वी एन शर्मा ने सामयिक व्यंग पढ़ा जब भूखे नंगे मर जायेंगे लोग यहाँ पर कम होंगे। देश बनेगा स्वर्ग हमारा और स्वर्गीय हम होंगे।काशीराम कृष्न ने आदमी के मूल्यों पर जबरदस्त रचना पढ़ी आदमी से आदमी का युगों का नाता है। आदमी संग आदमी ही आता जाता है। आदमी बन आदमी के काम आये जो, उस आदमी पर दया दृष्टि रखता विधाता है। लोगों ने कविता का रसास्वादन कर तालियाँ बजायी। रामभूल, सूरज पटेल, सूरज वर्मा, धर्मेन्द्र, जितेन्द्र, वासुदेव त्रिपाठी, वीरेन्द्रनाथ पान्डेय, गया प्रसाद वर्मा, गिरिजेश पाण्डेय, वीरेन्द्र कनौजिया दिनेश तिवारी रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...