Friday, December 21, 2018

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र के इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ कराया जा रहा योगा// प्रदीप पाण्डेय,


गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहनौन में नियमित रूप से सुबह प्रार्थना के बाद स्कूली बच्चों को योगाभ्यास कराया जाता है। जिसमें बच्चों को योग से होने वाले तमाम लाभ के बारे में शारीरिक शिक्षा के अनुदेशक शिव प्रकाश चौधरी जानकारी दे रहे है। उन्होंने बताया कि दैनिक योगा से बच्चों को अनेक प्रकार के लाभ हैं।

हमारे जीवन में पढ़ाई लिखाई के साथ साथ योगा का विशेष स्थान है। योगा से अनेक बीमारियां नजदीक नही आती है और हमारा शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है। अपनी भाग दौड़ की जिंदगी में हम समय के कमी के चलते नियमित योगा नही कर पाते है और अक्सर बीमार रहते है।

यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला भी है, जहांपर स्कूल के बच्चे नियमित रूप से भिन्न भिन्न प्रयोग करते रहते हैं। उनको विज्ञान से संबंधित अनेक प्रकार की जानकारियां इस प्रयोगशाला द्वारा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि यहांपर वर्तमान में 211 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं और विद्यालय में उनके सहयोग में तीन अनुदेशक मंजू देवी, राजेश सिंह और शिव प्रकाश चौधरी तैनात हैं।

शिक्षक प्रमोद मिश्र ने बताया की आज के दौर में बच्चें भी बहुत तनाव में होते है, योग से उनका तनाव दूर होता है। योग बच्चों की एकाग्रता और संतुलन को बढाता है तथा योग करने से बच्चें सक्रीय और बेहतर जीवन शैली की ओर कदम बढाते है।

शिक्षक शिव प्रकाश ने बताया की योग करने से बच्चों की नींद और अच्छी होती है एवं योग करने से बच्चों की कार्य प्रवीणता यानी मोटर स्किल में वृद्धि होती है। वे बारीक से बारीक और भारी से भारी काम ज़्यादा अच्छे से करते है। योग से बच्चें बेहतर तरीके से अपने विचार लिख-बोल पाते है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। योग से बच्चें अपने शरीर, मन, विचार और बुद्धि के प्रति जागरूक होते है। योग करने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...