Sunday, December 30, 2018

गोण्डा : परसपुर पसका मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, मुकदमा दर्ज,

गोण्डा। परसपुर क्षेत्र भौरीगंज पसका मार्ग पर शनिवार की देर शाम को वाहन के चपेट में आये बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ हो गयी।

जानकारी के मुताबिक - परसपुर थाना क्षेत्र के मधईपुर कुर्मी के मोल्हू पुरवा निवासी विजय कुमार यादव 30 वर्ष पुत्र राम जागे यादव निमंत्रण से वापस घर जा रहा था। कि रास्ते में भौरीगंज पसका मोड़ तिराहे के समीप किसी वाहन के चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गयी है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...