Thursday, November 29, 2018

गोण्डा : राजापुर तुलसी जन्मभूमि से जगन्नाथपुरी धाम तीर्थयात्रा को निकला सन्तों का जत्था// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर क्षेत्र के सूकरखेत राजापुर स्थित तुलसी जन्मभूमि मंदिर के पर्यटन दृष्टिगत विकास को लेकर सनातन धर्म परिषद एवं श्री तुलसी जन्मभूमि न्यास के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को तुलसीधाम से जगन्नाथपुरी धर्म यात्रा प्रारंभ हुई। श्रीतुलसी जन्मभूमि धर्मयात्रा गुरुवार को लखनऊ से शुभारंभ होकर जगन्नाथपुरी के लिए श्रद्धालु रवाना हुए। यह जानकारी तुलसी जन्मभूमि न्यास व सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ स्वामी भगवदाचार्य ने दी है।

श्री भगवदाचार्य ने बताया कि तुलसी धाम की यह दस दिवसीय यात्रा लखनऊ से गंगासागर व कोलकाता होकर श्रीजगन्नाथपुरी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य श्री रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी श्री तुलसीदास की जन्मभूमि अयोध्या के समीप गोण्डा जिले के सूकरखेत स्थित सरयू तट ग्राम राजापुर का विकास और तुलसी साहित्य एवं रामकथा का प्रचार प्रसार परम लक्ष्य है।

इसके साथ ही तुलसी जन्मभूमि राजापुर सूकरखेत गोण्डा का पर्यटन दृष्टिगत विकास व महाकवि तुलसी के सम्मान में तुलसी विश्वविद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य निहित है। इस दौरान डॉ स्वामी भगवदाचार्य, जयराम दास मैनपुरी, रामकरण मिश्रा सैलानी बहराइच, अशोक शुक्ला, कल्याणी देवी, कवि अयोध्या प्रसाद मिश्रा नवीन, यज्ञ नारायण मिश्र, सीमा देवी, आदर्श, चित्रा देवी, सूर्यबली, रामकिशोर समेत दर्जनों साधु संतों व गृहस्थियों का जत्था जगन्नाथपुरी धाम के लिए प्रस्थान किया।

डॉ स्वामी भगवदाचार्य ने बताया कि तुलसी जन्मभूमि मंदिर के पर्यटन तीर्थ सूकरखेत के विकास को लेकर इससे पूर्व वह दर्जनों बार तुलसी धाम जन जागरण यात्रा, अयोध्या, चित्रकूट, प्रयाग, काशी, मथुरा, सेतु बन्धु रामेश्वरम तीर्थ यात्रा किया है। देवीपाटन मण्डल के गोण्डा बहराइच श्रावस्ती जिलों में भ्रमण कर सन्त विद्वानों की गोष्ठी की गई।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...