Wednesday, November 28, 2018

गोण्डा : मसकनवा क्षेत्र के गौरा विधान सभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक// प्रदीप गुप्ता,


गोण्डा। मसकनवा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी विधानसभा गौरा कार्यकर्ताओं की एक बैठक मण्डल अध्यक्ष दिनेश शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें पद यात्रा सहित अनेक विषयों पर चर्चा की गयी। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने मुख्य रूप से पद यात्रा के बारे मे चर्चा की। उन्होंने बताया कि एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक पद यात्रा कार्यक्रम रहेगा। श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

विधानसभा संयोजक श्रवन शुक्ला ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पद यात्री की जानकारी ग्रामीण स्तर पर लोगों को दे। महिला जिला उपाध्यक्ष प्रियदर्शनी सिंह ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाये और योजनाओं की जानकारी दे।मंडल अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अम्बुज पटेल, अनिल पासवान, राजन सिंह, मंजेश चक्रवर्ती, जितेन्द्र पाण्डेय, अजय तिवारी, भगवान दीन मिश्रा, अम्बिका साहू, अवधेश सविता, जसवंत सिंह, राम सहाय बर्मा, रक्षाराम वर्मा, श्यामबरन पाण्डेय, पप्पू शुक्ला, मधुर दूबे सहित अनेक लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...