
गोण्डा।(राजन कुशवाहा)। परसपुर थाने का मंगलवार को जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को परसपुर थाने में जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेख, आरक्षी वैरक, जीडी, कम्प्यूटर सिस्टम, शस्त्रागार, स्टाफ मेस, मालखाने आदि का बरीकी से निरीक्षण किया और सन्तुष्ट दिखे।
कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त संबंधित तथा आने वाले हर शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापरक व पारदर्शिता पूर्वक निर्धारित समय सीमा के भीतर कराने तथा महिला आरक्षी पहरेदार के ड्रिल हेतु निर्देशित किया। इस दौरान परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह, उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, एस आई सुरेश मणि मिश्रा समेत थाने के अन्य उप निरीक्षकगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment