Sunday, October 29, 2017

गोण्डा- परसपुर नगर निकाय चुनाव पहली बार ऐसा, चुनावी टिकट पर टिकीं समर्थकों की आस,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा)। परसपुर नगर पंचायत चुनाव के अध्यक्ष व सभासद पद के दावेदारों ने अपनी भागदौड़ तेज कर दी है। यह पहला मौका है कि चाय पान नाई होटल की दुकान पर नगर पंचायत चुनाव की चर्चा जोरों पर है। पार्टीगत चुनाव लड़ने वाले दावेदारों को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं। भाजपा समेत सपा बसपा कॉंग्रेस व अन्य पार्टी से टिकट के दावेदारों की लंबी कतार है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दर्जनो से अधिक दावेदार अपने अपने टिकट की जुगत में दिन रात एक किये हैं।राजनीतिक पार्टी सिंबल प्रमाण नही मिल जाता तब तक किसी भी दावेदार के टिकट को लेकर अभी दावा नही किया जा सकता है।

केंद्र व राज्य सरकार में वर्तमान भाजपा सत्तापक्ष के इस चुनाव में कई दावेदार भाग्य की आजमाइस कर रहे हैं। और उससे भी ज्यादा बड़ी बात यह होगी कि पार्टी किस दावेदार को सिंबल से चुनाव में हिस्सा लेने को अधिकृत कर रही है। मतदाता या समर्थक हों या दावेदार! सबकी निगाहें सियासत के इस महासमर में उस वक्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं कि जब पार्टी का कोई अधिकृत प्रत्याशी घोषित हो। आधा से ज्यादा दर्जन दावेदार पार्टी के मजबूत पकड़ को लेकर अपने नाम की प्रतीक्षा में हैं। वस्तुतः नवसृजित नगर पंचायत परसपुर के इस चुनाव में अध्यक्ष पद के महिला उम्मीदवार चुनाव में हिस्सा लेंगी।

परसपुर के रियासत व सियासत में अनूठा पहचान सँजोये राजघराने के कुंवर विजय बहादुर सिंह उर्फ बच्चा साहब के पिता कुँवर विश्वनाथ प्रताप सिंह बच्चा साहब जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। बीते दो/तीन दशक से चुनावी महासमर में दावेदारों के दर्जनों चेहरे बेशुमार हैं। इसी पंचायत के राजाटोला के धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू सिंह, उपप्रमुख व ग्राम प्रधान रह चुके हैं। राजनीति में राम सिंह के पिता राजदेव सिंह प्रधान व परिवार में ब्लॉक प्रमुखी रही है। रामदेव पाण्डेय के परिवार में कई बार प्रधान पद रहा है। वहीं आटा से पूर्व प्रधान वासुदेव सिंह सरल व सहज व्यक्तित्व के उम्मीदवार माने जाते है। ग्राम आटा से अजय सिंह की पत्नी वर्तमान प्रधान हैं। समाज मे उभरते हुए युवा दावेदार दीपक सिंह, टिंकू सिंह तालेपुरवा के हैं। कस्बे के हाफिज जर्रार बीते वर्ष जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी रहे हैं। सभी दावेदार नगर पँचायत क्षेत्र में मतदाताओं से जनसम्पर्क में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों पर है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...