Sunday, August 4, 2019

गोण्डा : मुजेहना मण्डल में सैकड़ो लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना मण्डल में सैकड़ो लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना मंडल के धानेपुर सेक्टर के बूथ संख्या 260 सी ग्रेड पर प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी अनूप गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि भाजपा इस बार सदस्यता में अपना स्वयं का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। इस मंडल में रिकॉर्ड सदस्यता हो रही है।मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर मेहनौन विधानसभा में काफी लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उसके पहले फूल नाथ बाबा मंदिर बेलवार पुरवा पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

धानेपुर सेक्टर में डोर टू डोर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला मंत्री आशीष त्रिपाठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फैज रजा सिद्दीकी, हरीश कुमार, राम नरेश गुप्ता, शेषराम बारी, प्रमोद पांडे, व्यास नारायण पांडे, रामजन्म वर्मा, सुभाष सोनी, मनीष तिवारी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...