Monday, June 24, 2019

गोण्डा : मुजेहना के रुद्रगढ़ नौसी पहुँचकर अधिकारियों ने गौ आश्रय केंद्र की जाने समस्या// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा, खबर का असर,

गोण्डा : मुजेहना के रुद्रगढ़ नौसी पहुँचकर अधिकारियों ने गौ आश्रय केंद्र की जाने समस्या// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

खबर का असर,

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक के ग्राम रूद्रगढ़ नौशी में स्थित गौ आश्रय केंद्र पर विगत रविवार को हुई भीषण बरसात के चलते गौ आश्रय केंद्र में पानी भर गया था।जिसकी खबर गोण्डा समाचार पोर्टल ने "मुजेहना के रुद्रगढ़ नौशी में स्थित गौ आश्रय केंद्र का पहले बरसात में हाल बेहाल" नामक शीर्षक से सचित्र समाचार को प्रकाशित किया। जिसे जिला प्रशासन ने गम्भीरता से संज्ञान में लिया। और सोमवार को तहसीलदार सदर वेद प्रकाश, जिला मुख्य पशु चिकित्सधिकारी डॉ आरपी यादव व खण्ड विकास अधिकारी मुजेहना मृदुला को जाँच पड़ताल के लिये भेजा।

गौ आश्रय केंद्र पर जाँच अधिकारियों के आने की भनक लगते ही आसपास के सैकड़ो किसान इकट्ठा हो गये। और उन्होंने अधिकारियो से मानक विहीन गौ आश्रय केंद्र के निर्माण कराये जाने में बरती गयी अनियमितता की जाँच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की। व गौ आश्रय केंद्र में पशुओ के लिये छाया, भूसे व हरा चारा, पानी व प्रकाश की व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पन्न करने की मांग की।

जाँच अधिकारियों के आश्वासन के बाद गौ आश्रय केंद्र पर आये सैकड़ो किसान वापस हुए। इस सम्बन्ध में तहसीलदार सदर वेद प्रकाश ने बताया कि जाँच रिपोर्ट जिले के उच्चाधिकारियों को सौपी जायेगी।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...