Monday, June 17, 2019

गोण्डा : मुजेहना ब्लॉक परिसर में तहसीलदार ने आमरण अनशन का कराया समापन// रिपोर्ट :पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना ब्लॉक परिसर में तहसीलदार ने आमरण अनशन का कराया समापन// रिपोर्ट :पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक परिसर में गौ आश्रय केंद्र रूद्रगढ़ नौशी में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर रूद्रगढ़नौशी निवासी विश्वनाथ पाण्डेय उर्फ़ विश्वस्वरूप ब्रह्मचारी महराज अपने अपार समर्थको के साथ रविवार को सुबह 10 बजे से आमरण अनशन पर बैठ गये।इस सम्बन्ध में ब्रह्मचारी महराज ने बताया कि प्रशासन जब तक गौ आश्रय केंद्र रुद्रगढ़ नौशी में मरने वाले गौ में सम्बंधित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही हो।

गौ आश्रय केंद्र के निर्माण समयावधि में करवाये जाने व उसमे जीवित गायो के पेयजल व उनके रहने का उचित प्रबन्ध किया जाए, अब तक गौ आश्रय केंद्र पर कराये गये निर्माण कार्यो में की गयी गुणवत्ता की जाँच में पायी गयी अनियमितता के सम्बन्ध में सम्बंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही हो, गौ आश्रय केंद्र के संचालन हेतू क्षेत्रीय परामर्शदाता समिति का गठन किया जाए, विश्वनाथ पाण्डेय उर्फ़ विश्वस्वरूप ब्रह्मचारी व अन्य नागरिको के विरुद्ध धानेपुर थाने में दर्ज मुकदमे वापस लिये जाए आदि मांगे जब तक प्रशासन नही मानेगा तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

सोमवार को दोपहर में तहसीलदार सदर वेद प्रकाश पाण्डेय ने अनशन स्थल पहुँचकर आमरण अनशन कर रहे विश्वनाथ पाण्डेय से पाँच सूत्रीय मांग पत्र लेकर आश्वासन देकर ब्रह्मचारी को लड्डू खिलाकर अनशन हटवाया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सधिकारी डॉ आरपी यादव, दिलीप शुक्ला, गोविंद शरण द्विवेदी, अटल बिहारी पाण्डेय, पप्पू सिंह, तिलकधर दूबे, बैजनाथ पाण्डेय, भरत गिरी आदि लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...