
गोण्डा। मुजेहना ब्लाक परिसर में हिन्दू युवा वाहिनी ब्लाक कार्यकर्ताओं ने प्रभारी हेमन्त सिंह व ब्लाक अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी के अगुवाई मे प्रमोद कुमार वर्मा उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण को एक ज्ञापन देते हुए कहा है कि धानेपुर मे अघौषित विद्युत कटौती व जर्जर तारों के कारण आए दिन इस भीषण गर्मी मे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धानेपुर बाजार की जर्जर केबिल तारों को बदलवाकर विधुत व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू करें। अगर कार्य चालू नही हुआ, तो संगठन विधायक मेहनवन के माध्यम से अपनी समस्या मुख्यमन्त्री उ0प्र0 शासन तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर दान सिंह,कमलापति गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, गोपाल यादव, अरविन्द पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment