Sunday, June 23, 2019

गोण्डा : मुजेहना के रुद्रगढ़ नौसी स्थित गौ आश्रय केंद्र का पहले बरसात में हाल बेहाल// वाई एन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना के रुद्रगढ़ नौसी स्थित गौ आश्रय केंद्र का पहले बरसात में हाल बेहाल// वाई एन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना के रुद्र गढ़ नौसी में गौ आश्रय केंद्र की हालत बदहाल है। प्रशासन की लापरवाही और धीमी निर्माण गति के चलते करीब 350 बेजुबान पशुओं की जान सांसत में है। रविवार को भारी बरसात के दस्तक ने जिला प्रशासन की कलई खोल दी है। एक करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से बना गौ आश्रय केंद्र रुद्रगढ़ नौसी को प्रदेश की प्रथम मॉडल गौशाला का गौरव प्राप्त हुआ था। जिस उद्देश्य के लिए गौआश्रय केंद्र की नींव खोदी गयी थी। वही आश्रय केंद्र सरकार के मंशा पर पानी फेर रहा है।

बताते चलें की केंद्र परिसर में महज 3 टीन शेड बनाये गए हैं। पशुओं को चारा खिलाने के लिये दो में नादे बने है। उसके ऊपरी भाग में होल होने की वजह से बारिश में पशुओं का चारा एवमं पशु भीग जाते है। नई पटान होने की वजह से भारी बरसात के कारण पूरा मैदान दलदल के रूप में बदल गया है। बाहर निकलने के प्रयास में जानवर दलदल में फंस जा रहे है। छोटे छोटे बछड़ों की हालत और भी दयनीय है।

पूरे मैदान में न तो खड़ंजे लगवाये गए हैं। और न ही इंटर लाकिंग कराई गयी है। बारिश में कर्मचारी तक को छुपने की जगह नही है। पूरा मैदान पानी से लबालब भरा रहा है। गौआश्रय केंद्र की देखरेख कर रहे प्रदीप शुक्ला ने बताया कि रात को अँधेरे में 350 पशुओ की रखवाली भी टार्च के सहारे करनी पड़ती है। कई बार उजाले की ब्यवस्था कराने के लिए खण्ड विकास अधिकारी मुजेहना, मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा, मुख्य पशु चिकित्सधिकारी गोण्डा से कहा जा चुका है। मगर व्यवस्था में कोई सुधार नही है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...