Monday, May 20, 2019

गोण्डा : पसका गांव में साँड़ के हमले में घायल महिला का इलाज के दौरान मौत,

गोण्डा : पसका गांव में साँड़ के हमले में घायल महिला का इलाज के दौरान मौत,

गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सांड के हमले से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिससे परिजनों में मातम छा गया। मामला परसपुर थाना क्षेत्र के पसका के मजरा पाण्डेय पुरवा का है। यहाँ की निवासी रजनी 58 वर्ष शुक्रवार को खेत जा रही थी, तभी साँड़ जानवर ने उन पर हमला कर पटक दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन में इलाज के लिये परिजन उन्हें नजदीकी सीएचसी ले गए। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गम्भीर हालत देख घायल महिला को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। पसका के हल्का लेखपाल राजेन्द्र कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान रविवार को घायल महिला की मौत हो गयी। इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराया गया। और पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...