Saturday, April 6, 2019

गोण्डा : धानेपुर कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित हुआ किसान मोर्चा का सम्मेलन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित हुआ किसान मोर्चा का सम्मेलन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर के रामलीला मैदान में भाजपा द्वारा किसान मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा व मंच का संचालन श्रवण शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ़ मुन्ना भैया, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, पूर्व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, जिला महामंत्री अमर किशोर बमबम, आशीष त्रिपाठी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हंस राज वर्मा आदि प्रमुख लोगों की उपस्थिति में शुरू हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमापति राम त्रिपाठी ने कहा की पांच वर्ष पूर्व विश्व के मानचित्र पर भारत की स्थिति एक गरीब राष्ट्र की थी। यह स्थिति लगातार 70 वर्षों से चली आ रही थी। लेकिन जब से नरेंद्र मोदी की विगत 5 वर्षों की सरकार आई है।

तब से मोदी सरकार द्वारा देश का स्वरूप ही बदल गया है।आज पूरे विश्व में भारत की गिनती एक श्रेष्ठ शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में होती है विगत 5 वर्षों से मोदी सरकार द्वारा किए गए गरीबो के विकास कार्यों को एक प्रधान सेवक चौकीदार के रूप में करके विश्व में भारत की गिनती एक श्रेष्ठ राष्ट्र, शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में होती है। मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को चौकीदार के बारे में विस्तार से समझाकर लोगो को समझाया।

मुख्य अतिथि रमापति राम त्रिपाठी ने उपस्थित लोगो को नरेंद्र मोदी की सरकार में गरीबो के लिये उज्जवला गैस योजना, किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण जैसे अनेकों विकास पूर्ण कार्यो को किया जिससे गरीबों को काफी मदद मिली है।नरेंद्र मोदी सरकार वास्तव में गरीबों की ही सरकार है गरीबो के उत्थान के लिये ही प्रधानमंत्री दिन रात सोचा करते हैं।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आने वाले 6 मई के चुनाव में एक स्थिर, ईमानदार सरकार देने की अपील की।साथ ही गोण्डा के प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया को जिताने की अपील की। सम्मेलन को गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम समापन पर पूर्व पार्टी प्रत्याशी व सांसद कीर्तिवर्धन ने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, विनोद कुमार सिंह, शीतला प्रसाद आजाद, व्यास नारायण पाण्डेय, संदीप मिश्रा, यज्ञ नारायण मिश्रा, कमलेश पाण्डेय, राजेश सिंह व रमाशंकर मिश्रा सहित हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...