Monday, April 29, 2019

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के एक गांव के अग्निकांड में तीन घर गृहस्थी के सामान जलकर राख// राजन कुशवाहा,

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के एक गांव के अग्निकांड में तीन घर गृहस्थी के सामान जलकर राख// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर क्षेत्र के ग्राम आंटा के वजीरपुरवा में सोमवार को दोपहर बाद अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गयी। जिसमें गांव के तीन लोगों के घर गृहस्थी के सामान, अनाज व सायकिल आग के भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व अग्निशमन को दी। बताया जा रहा है कि परसपुर थाना क्षेत्र के आटा वजीर पुरवा गांव में सोमवार के दोपहर में उस समय अफरा तफरी मच गया, जब अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। और देखते ही देखते आग की लपटों ने घर गृहस्थी को अपने आगोश में ले लिया। हल्ला गोहार होने पर ग्रामीण बचाव को दौड़े।

यूपी 100 पुलिस व स्थानीय लोगों के मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस भीषण अग्निकांड में राम समुझ, शरीफ व सईद अहमद का घर गृहस्थी का सामान, नकदी, अनाज जलकर राख हो गए। मौके पर दमकल नही पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित रहे हैं। हल्का लेखपाल महेश चंद्र ने बताया कि वह घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निक्षति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि तकरीबन एक लाख रुपये के अग्निक्षति की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...