Saturday, April 13, 2019

गोण्डा : परसपुर कस्बे में श्रीराम जन्मोत्सव के बाद नगर दर्शन की निकली देवी देवताओं की झाँकी// राजन कुशवाहा,

गोण्डा : परसपुर कस्बे में श्रीराम जन्मोत्सव के बाद नगर दर्शन की निकली देवी देवताओं की झाँकी// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर कस्बा के चौक बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम नवमी के अवसर पर धूमपूर्वक श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व श्रीराम जानकी मन्दिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम दरबार, श्रीराधाकृष्ण, श्रीगणेश प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें पांच विद्वानों के द्वारा विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण कर पूजा पाठ कराया गया। इसके मुख्य यजमान मन्दिर के पुजारी बाबा सन्तोष दास रहे हैं। शनिवार दोपहर में अयोध्या में जन्मे प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद श्रीराम जानकी मंदिर से सभी मूर्तियों के नगर दर्शन की भव्य झाँकी निकाली गई।

हाथ मे भगवा ध्वज लहराते, जयश्रीराम के गगनभेदी जयकारे के साथ श्रद्धालु आगे बढ़े। गाजे बाजे व डीजे के भक्तिमय धुनों पर थिरकते युवाओं के पाँव के साथ नगर भ्रमण दर्शन का काफिला करनैलगंज मार्ग आटा के लिये रवाना हुआ। जगह जगह झाँकी को रोककर महिला पुरुष व बच्चों ने भगवान की झांकी पर फूल बरसाए। आरती पूजा किया। यह नगर दर्शन यात्रा आटा से होकर भौरीगंज मार्ग के पूरे धिरजा मिश्र गांव पहुँचा।

धिरजा मिश्र गांव में ग्रामीणों ने काफिले का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। फिर रियासत के राजमन्दिर से परसपुर चौराहा व थाना परिसर होकर नगर दर्शन झाँकी श्रीराम जानकी मंदिर के लिये वापस हुई। इस दौरान कस्बे के अनिल सोनी, सन्तोष रस्तोगी, राज कुमार सोनी, रामकुमार सोनी, विशाल जायसवाल, रामलखन यज्ञसैनी, जगदीश सोनी, वासुदेव सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे हैं। वहीं परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह मय पुलिस फोर्स के काफिला के साथ मुस्तैद रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...