Saturday, April 6, 2019

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र के शिव मंदिर पर धूमपूर्वक मनाया भारतीय नव वर्ष// प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र के शिव मंदिर पर धूमपूर्वक मनाया भारतीय नव वर्ष// प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक क्षेत्र के हर्रैया झूमन गाँव के शिव मन्दिर पर आर्य समाज और अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेतृत्व मे भारतीय नव वर्ष विक्रमी संवत 2076 धूम धाम से मनाया गया। विकास आर्य और आरती आर्य के नेतृत्व मे यज्ञ हवन सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात आर्य समाज के विद्वानों ने नव संवत्सर विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान आर्य विद्वान माधवराम यती ने बुराइयों से दूर रहने का अहवान किया। कहा कि आज के दिन भगवान् ब्रम्हा ने सृष्टि आरंभ की थी। सभी से वेदो की तरफ लौटने का अहवान किया। आरती आर्य ने अपने भजन से ग्रामवासियों को मंत्रमुग्ध किया। जिसकी खूब सराहना हुई। उन्होंने ऊंच नीच की भावना को छोड़ने तथा लडकियों को पढ़ाने लिखाने का अहवान किया।

विजय आर्य ने लोगो को अपनी बच्चो को पढ़ाने लिखाने का अहवान किया। और बताया कि सभी को सप्ताह मे एक दिन इकट्ठा होकर हवन पूजन और भजन अवश्य ही करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद् के प्रांत सह संगठन मंत्री इंद्रबलि ने भारतीय नववर्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगो को बताया कि आज के ही दिन आर्य समाज की स्थापना हुई थी। और इस दिन लोगो को अपने घरो और दफ्तरों बंदनवारों से भलीभाँती सजाना चाहिए। तथा अपने अपने घर पर भगवा ध्वज फहराना चाहिए।

विकास आर्य, आकाश आर्य, रिंकू जैसवाल, प्रवेश शर्मा, अवधेश कसौधन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। जिस के मुख्य यजमान विश्वनाथ चौरासिया रहे। कार्यक्रम का संचालन फूलचंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जय प्रकाश, गुड्डू कश्यप, दिलीप भारती, सत्य प्रकाश चौधरी, नीरज चौधरी, जगदीश यादव, राजू कश्यप, वीरेंद्र पाल, रामकुमार कसौधन, विजय कसौधन, राम उजागर कसौधन, ठाकुर प्रसाद, मनोज चौधरी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

1 comment:

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...