Wednesday, April 3, 2019

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र में पर्ची न मिलने से खेतों में सूख रहा किसानों का गन्ना// प्रदीप पाण्डेय ■ अधिकारी बोले अंत तक सभी किसानो का लिया जाएगा गन्ना,

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र में पर्ची न मिलने से खेतों में सूख रहा किसानों का गन्ना// प्रदीप पाण्डेय

■ अधिकारी बोले अंत तक सभी किसानो का लिया जाएगा गन्ना,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक क्षेत्र में रिजेक्ट गन्ने की पर्ची न मिलने से कई किसान परेशान हैं। अप्रैल का महीना आ गया। कुछ दिनों में चीनी मिल बंद होने वाली है। किसानो के खेतों में रिजेक्ट गन्ना सूख रहा है। अनेक किसान आर्थिक दिक्कत से जूझ रहे है। उनके अन्य फसलो की बुआई भी प्रभावित हो रही है। मांग के बावजूद भी सम्बंधित बलरामपुर चीनी मिल द्वारा रिजेक्ट पर्ची जारी न होने से किसानों में रोष पनप रहा है।

क्षेत्र के किसान गन्ने की पर्ची के लिए चीनी मिल में अधिकारियो के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें पर्ची नहीं मिल पा रही हैं। कुछ किसानों ने बताया की जिन दबंग और पहुंचदार किसानो के पास गन्ना नहीं है, उनकी पर्ची जारी की जा रही हैं, जिन किसानों के फर्जी बांड हैं। उन्हें भी पर्ची दी जा रही है किन्तु जिन किसानों के पास गन्ने की फसल अधिक हैं। उसकी पर्ची जारी नहीं की जा रही हैं। अनेक किसान क्षेत्र में रिजेक्ट पर्ची के लिए परेशान है और मिल द्वारा इनको पर्ची नही दी जा रही है।

इलाके के अग्रणी किसान अनवर शकील चौधरी ने बताया कि अधिकांश किसान पर्ची न आने से परेशान हैं और उनको फसल न बिकने की चिंता सताये हुए है। कहा की लोगो के खेत में गन्ना सूख रहा है पर अब तक पर्ची नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा की अनेक लोग खेती किसानी कर अपने परिवारो का भरण पोषण करते है। गन्ने की पर्ची न मिलने से लोगो की फसल खेत में सूखने के कगार पर है।

उन्होंने बताया की चीनी मिल के अंतर्गत आने वाले गन्ना किसानों को पर्ची की आपूर्ति ढंग से नहीं हो पा रही है जिससे किसान परेशान हैं। लोग खेत को खाली कर अन्य फसल की बुवाई करना चाहते हैं पर गन्ना पर्ची न मिलने से वे परेशान हैं। लोगों ने कहा कि घूम रहे आवारा पशुओं से फसल को बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। खेतों में इस समय गन्ने की फसल भी मौजूद है जिसे झुंड में आकर आवारा पशु और नीलगाय नष्ट कर रहे है।

वही बलरामपुर चीनी मिल के सहायक गन्ना प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा की पूरे अप्रैल तक मिल चलेगी, किसी की फसल बचेगी नही सब मिल द्वारा लिया जावेगा। इन्होंने कहा की लोग रिजेक्ट गन्ना की छेड़ी खडी किये है जिसका सर्वे भी नही करवाये है, तथा रिजेक्ट पौधे को अर्ली में सर्वे करवा लिए है। ऐसे में अर्ली की पर्ची आ रही है और रिजेक्ट खेतो में खड़ा है।

अर्ली के पर्ची पर रिजेक्ट का तौल सम्भव नही है। इस समस्या के लिए इन्होंने कही न कही सम्बंधित किसानो को जिम्मेदार बताया है। इनकी माने तो अर्ली फसल ख़त्म होने के बाद सामान्य ख़त्म होगा फिर अंत में किसी न किसी आधार पर रिजेक्ट भी लिया जावेगा। इन्होंने कहा की किसान निश्चिन्त रहे अंत तक उनकी सम्पूर्ण फसल मिल द्वारा हर हाल में ली जाएगी।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...