गोण्डा : बेलसर क्षेत्र के खमरौनी यज्ञशाला के छप्परों में अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से जलकर खाक// दुर्गा प्रसाद तिवारी,

गोण्डा। बेलसर क्षेत्र के खमरौनी यज्ञशाला के छप्परों में बृहस्पतिवार के दोपहर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से जलकर खाक हो गया।गौरतलब हो कि खमरौनी यज्ञशाला में बेलसर परसपुर मार्ग के किनारे छाए हुए छप्परों में अचानक आग लग गई। जब तक आसपास के लोग दौड़कर बचाव करते, तब तक आग ने यज्ञशाला के छप्परों को अपने आगोश में ले लिया। और देखते ही यज्ञ मण्डप के छप्पर जलकर खाक हो गए। दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि यज्ञ के दरम्यान छप्पर रखकर यज्ञशाला बनाया गया। और यज्ञ पूर्ण होने के बाद यह छप्पर पशुओं का आशियाना बन जाता है। कड़ी धूप में आसपास के जानवरों के लिए यह मुफीद स्थान है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नही लग पाया है।
No comments:
Post a Comment