Sunday, April 21, 2019

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र में तैयार फसल में बेसहारा पशुओं से परेशान किसान// राजन कुशवाहा,

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र में तैयार फसल में बेसहारा पशुओं से परेशान किसान// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर क्षेत्र में तैयार फसल गेँहू की कटाई को लेकर किसान अपने खेतों में जुटा हुआ है। वहीं गाढ़ी मशक्कत व मेहनत के बाद तैयार किसान की फसल को बेसहारा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहाँ परसपुर क्षेत्र के आटा, बसन्तपुर, बेलमत्थर, भौरीगंज, बहुवन, पसका, खैरा, मरचौर, विशुनपुर कला, मोहना, डेहरास, त्यौरासी, सुभागपुर, सुसुंडा समेत विभिन्न गांव में किसान छुट्टा पशुओं से परेशान है। कहा जाता है कि खेती और गोवंश एक दूसरे के पूरक है। लेकिन खेती के लिए वरदान माने जाने वाले यही छुट्टा पशु इस समय किसानों के लिए आफत बने हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में छुट्टा जानवरों से फसलों को बचा पाना किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है।

पीड़ित किसानों का कहना है कि छुट्टा जानवर झुंड के झुंड में निकलते हैंं। यह छुट्टा जानवर प्रायः बाग बगीचों व राहों में झुंड के झुंड बैठे रहते है। जिस खेत में छुट्टा जानवरों का यह झुंड पहुंच जाता है। तो पूरे खेत के फसल को चरकर, कुचलकर नष्ट कर देते हैं। और पूरी फसल ही चौपट हो जाती हैं। इसके रखवाली के लिए किसान रात भर रतजगा कर रहे हैं। इस समस्या के निदान के लिए किसान स्वयं के प्रयास करने के बजाय सरकार को सारा दोष दे रहे हैं। किसान अपने खेतों के किनारे लोहे के कँटीला तार बाड़ लगाया हुआ है। फिर इस कंटीले तार को लाँघ कर यह जिद्दी जानवरों का झुंड फसल को बरबाद कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...