Thursday, April 4, 2019

गोण्डा : मुजेहना के खण्ड विकास अधिकारी व डीसी मनरेगा ने किया गौशाला का निरीक्षण// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना के खण्ड विकास अधिकारी व डीसी मनरेगा ने किया गौशाला का निरीक्षण// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक के ग्राम रूद्रगढ़ नौसी स्थित प्रदेश के प्रथम गौ आश्रय केन्द्र व ग्राम पंचायत दुर्जनपुर में बन रही गौ आश्रय केंद्र गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंचे। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार हरिश्चन्द्र प्रजापति व खण्ड विकास अधिकारी मृदुला व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ़ विट्टू सिंह रहे।

गौ आश्रय केन्द्र रुद्रगढ़ नौसी में पहुंचकर डीसी मनरेगा ने सर्वप्रथम रूद्रगढ़ नौसी पहुंच कर गौ आश्रय स्थल का भ्रमण करते हुए भूसाघर, नांद व तालाब का निरीक्षण किया। तथा इस दौरान पशुओं के पीने हेतु पानी व भूसाघर की क्षमता और खानपान व स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की। और मौके पर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए गौ आश्रय केन्द्र से सम्बन्धित कार्य शीघ्र पूरा करने का स्पष्ट निर्देश भी दिया।

बताते चले कि विगत् 26 दिसम्बर 2018 को इसी गौ आश्रय केन्द्र को तत्कालीन जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार ने आधार शिला रखी थी। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ़ विट्टू सिंह ने कहा कि यह गौशाला प्रदेश की प्रथम गौशाला है। साथ ही इसे एक मॉडल गौशाला बनाने का भी प्रयास किया जायेगा। जिससे यह गौशाला पूर्णतया आत्म निर्भर बन सके। इस मौके पर चंद्रमौली पाण्डेय उर्फ़ झिनकनु पाण्डेय, फूल बाबू तिवारी, रंग नाथ शुक्ल उर्फ़ गुड्डू शुक्ल व संदीप तिवारी सहित तमाम दर्जनों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...