Thursday, April 4, 2019

गोण्डा : शिक्षा के बिना इंसान का जीवन नरक के समान- बीईओ इटियाथोक, ■ इटियाथोक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह,

गोण्डा : शिक्षा के बिना इंसान का जीवन नरक के समान- बीईओ इटियाथोक,

■ इटियाथोक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने विदाई समारोह आयोजित किया।

इस दौरान इटियाथोक खण्ड शिक्षा अधिकारी रामराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा के बिना इंसान का जीवन नरक के समान है। वर्तमान में जिसके पास शिक्षा नहीं है। वो जीवन मे बहुत पिछड़ जाता है। और जीवन के भार को ढोने का काम करता है। बिना शिक्षा के इंसान की कद्र न होने के साथ साथ उसे जगह जगह लूट का शिकार होना पड़ता है। इसलिए जीवन मे शिक्षा जरूर ग्रहण करनी चाहिए। उक्त बाते इटियाथोक के एक सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने बच्चों से कही।

इटियाथोक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रामराज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापिका शोभा जैक्सन ने बताया कि बच्चों को अंकपत्र के साथ- साथ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

जनपदीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विजयी छात्र अमरेश कुमार मौर्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्रों ने सभी का टाइटल भी निकाला। कार्यक्रम के दौरान कक्षा आठ के सभी छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एबीआरसी अनिल श्रीवास्तव, अनुराग मिश्र, बृजेश कुमार शुक्ल, शोभा जैक्शन, तृप्ति बंसल, सुमन, महेश शुक्ल, सुप्रिया राज श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...