Sunday, March 31, 2019

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के जरौली स्कूल में हैंडपंप खराबी के चलते बच्चे इधर उधर भटकने को विवश// राजन कुशवाहा,

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के जरौली स्कूल में हैंडपंप खराबी के चलते बच्चे इधर उधर भटकने को विवश// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर क्षेत्र के ग्राम जरौली स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है। टूटी फर्श और जमीन में धँसा हैंडपंप होने के वजह से बच्चों व ग्रामीणों को पानी के लिये इधर उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं इसके जिम्मेदार अधिकारी अंजान बने हुए हैं। जब गर्मी का मौसम आता है, तभी सरकारी अमला खराब इंडिया मार्का हैंडपंप को ठीक कराने के लिए फरमान जारी करता है। किन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में इसका जमीनी हकीकत कुछ और ही है। परसपुर ब्लाक के जरौली मजरा के प्राथमिक विद्यालय में लगा हैंडपंप खराब है। हैंडपंप जमीन में धँसा व फर्श क्षतिग्रस्त है। जिससे स्कूल के बच्चे व ग्रामीणों को पेयजल के लिये इधर उधर भटकना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...