Wednesday, March 6, 2019

गोण्डा : परसपुर कस्बे के ब्रम्हाकुमारीज राजयोग सेवा केन्द्र पर धूमपूर्वक मनाया गया शिव जयंती उत्सव// राजन कुशवाहा,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा)। परसपुर कस्बे के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आटा स्थित राजयोग सेवा केंद्र की ओर से बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित शिव जयंती आध्यात्मिक कार्यक्रम में शिव ध्वजारोहण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह, वासुदेव सिंह, पीएन मिश्रा, राजकुमार सोनी, अरुण कुमार सिंह, दर्शन कुमार, सुरेन्द्र तिवारी, ओंकार कौशल, डॉ एसके सिंह, इंद्रजीत सिंह समेत सैकड़ों ब्रह्माकुमारी भाई बहनों ने राजयोग भवन सेवा केंद्र पर झंडावंदन किया। ॐ शांति के उद्बोधन किया। शिव बाबा के गगनभेदी जयकारे लगाए। इस दौरान बीके अनामिका व बीके सुनीता बहन ने अतिथियों को चंदन टीका लगाकर उनका स्वागत सम्मान किया।

बीके सुनीता बहन ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। इसके लिये आध्यात्मिक चिंतन व ईश्वरीय महाकाव्य को आत्मसात करना चाहिये। उन्होंने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए विस्तार किया कि अध्यात्म के महाकुंभ में डुबकी लगाकर लाखों लोग जीवन के पवित्र मार्ग पर जा रहे हैं। परमात्मा शिव ही सर्व गुणों और शक्तियों के भंडार हैं। शिव सभी आत्माओं के परमपिता हैं। महाशिवरात्रि का पर्व आत्मा और परमात्मा के मिलन का महाकुंभ है।

राजयोग सेवा केंद्र संचालिका बीके अनामिका दीदी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, नारी शक्ति द्वारा संचालित, समाज में पवित्रता द्वारा सुख व शांति संपन्न गृहस्थ की स्थापना के लिए पहचाने जाने वाला, राजयोग मेडिटेशन द्वारा मानसिक एकाग्रता, पॉजीटिव थिंकिंग के माध्यम से हेल्दी और हैप्पी लाइफ स्टाइल की सौगात दुनिया को देने वाला प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के गौरवशाली 83 वें वर्ष में पदार्पण किया है।

संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर वर्ष शिव जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसके तहत सप्ताह भर जगह -जगह शिव ध्वजारोहण के आयोजन किए जाते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में डॉक्टर सुरेश चन्द्र तिवारी, ओंकार कौशल, डॉक्टर अवधेश शर्मा, रवि यज्ञसैनी, विनोद, शंकर, राम मनोहर तिवारी, रामकुमार सिंह, कमलेश सिंह, मंजू सिंह, राधेश्याम मिश्रा, विश्वनाथ, विशाल, उमा, रमा, विमला, कोमल सोनी, ममता, ज्योति सोनी, मन्ना सोनी समेत काफ़ी संख्या में ब्रह्माकुमारीज भाई बहन कार्यक्रम में शामिल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...