Sunday, March 3, 2019

गोण्डा : कोतवाली देहात क्षेत्र के तुलसीपुर गांव के समीप जानलेवा हमला में युवक घायल// ओपी मिश्रा,

गोण्डा। कोतवाली देहात क्षेत्र के तुलसीपुर के समीप रविवार की देर शाम को बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही है। जानकारी के अनुसार- कोतवाली देहात क्षेत्र के दुर्गोड़वा गांव निवासी छैल तिवारी 35 वर्ष रविवार को जिला मुख्यालय से देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहा था।

तुलसीपुर गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक छैल बिहारी के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छैलबिहारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...