Saturday, March 9, 2019

गोण्डा : परसपुर थाना परिसर में होली पर्व के मद्देनजर शांति कमेटी की हुई बैठक// राजन कुशवाहा,


गोण्डा। परसपुर थाना परिसर में आगामी होली पर्व के मद्देनजर शनिवार को शांति पूर्वक सम्पन्न त्योहार कराये जाने को लेकर उपजिलाधिकारी आरके वर्मा क्षेत्राधिकारी करनैलगंज जितेन्द्र कुमार दुबे की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आमजनमानस से रंगों का त्यौहार होली पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण, भाईचारे से मनाए जाने की अपील किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए करनैलगंज क्षेत्राधिकारी श्री दुबे ने कहा कि हमें त्योहारों में एकता एवं अखण्डता की मिशाल पेश करनी चाहिये। त्यौहार सभी धर्मों के लिये होता है। तथा पर्व व त्यौहार लोगों के लिये खुशियाँ एव भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें अराजकता फैलाने का प्रयास करने या खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

करनैलगंज उपजिलाधिकारी रमाकांत वर्मा ने कहा कि  होली का त्यौहार आपसी भाईचारा, प्रेम व्यवहार व एकता का प्रतीक है। इसलिये त्यौहारों को आपस में मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ परंपरागत रूप से मनाना चाहिये। इस दौरान टीके सिंह, अरुण सिंह, राजकुमार सोनी, दिग्विजय सिंह, दीपक सिंह ने सम्बोधित किया। और सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक रंगों का त्यौहार होली पर्व शांतिपूर्ण मनाये जाने की चर्चा किया।

परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने आये हुए क्षेत्रीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में यदि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की आशंका हो, तो पुलिस को तत्काल सूचना दें। जिससे समय रहते आशंकित मामले का समाधान किया जा सके। इस अवसर पर करनैलगंज एसडीएम रमाकांत वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज जितेन्द्र कुमार दुबे, थानाध्यक्ष बीएन सिंह तथा महेश चंद्र लेखपाल, दिग्विजय सिंह, दीपक सिंह, पिंकू सिंह, राम सुंदर पाण्डेय, लल्लन सिंह, ओंकार कौशल, गुड्डू सिंह सिंह, शेरू रायनी, ताम्रकेश्वर सिंह समेत पुलिसकर्मी, ग्रामप्रधान व सम्भ्राँतजन उपस्थित रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...