Sunday, March 24, 2019

गोण्डा : परसपुर कस्बे के पूरे धिरजा मिश्र में आयोजित महायज्ञ को लेकर निकला कलश यात्रा// राजन कुशवाहा,


गोण्डा। परसपुर कस्बे के पूरे धिरजा मिश्र गांव में श्रीराम जानकी मंदिर पर आयोजित आठ दिवसीय श्री हनुमान महायज्ञ एवं सन्त सम्मेलन को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो परसपुर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर भौरीगंज सरयू तट जल लेने के लिये निकली दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ सैकड़ों बाइक सवार श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए यज्ञ भगवान के कलश यात्रा में शामिल हुए। डीजे की भक्तिमय धुनों पर महायज्ञ कार्यक्रम की व्यापक सन्देश देते हुए श्रद्धालुओं का जत्था आगे बढ़ा।

रविवार की सुबह क्षेत्र के नर नारी बच्चों समेत वृद्ध जन पूरे धिरजा मिश्र गांव के यज्ञ स्थल पर एकत्रित हुए। यज्ञ व्यवस्थापक देवेन्द्र दत्त मिश्रा ने बताया कि समाज के समस्त प्राणी, नर -नारी, बाल- बृद्ध के कल्याणार्थ परसपुर कस्बे के पूरे धिरजा मिश्र गांव के श्रीराम जानकी मंदिर पर आठ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं सन्त सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। जो रविवार से प्रारंभ होकर 31 मार्च को यज्ञ पूर्णाहुति महाभोग एवं भंडारा के साथ समापन होगा।

परसपुर कस्बे के आटा, बेलसर मार्ग समेत विभिन्न मार्गों से होकर जलयात्रा सरयू तट भौरीगंज के लिये रवाना हुई। और और जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल वापस हुई। सायं को पंचांग पूजन एवं मण्डप प्रवेश के साथ नित्य प्रति यज्ञ शाला में नित्य पूजन, हवन, आरती, होगा। वहीं सन्त विद्वान एवं कथा प्रवक्ता मनोज अवस्थी के श्रीमुख से संगीतमयी श्रीराम कथा प्रवचन सत्संग होंगे।


No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...