Friday, March 1, 2019

गोण्डा : करनैलगंज के धौरहरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे वियतनामी विद्वान// प्रवीण श्रीवास्तव,


गोण्डा। करनैलगंज क्षेत्र का देश विदेश में विख्यात धौरहरा के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को वियतनाम ताइवान के एशियन टर्टल प्रोग्राम के प्रशिक्षण समन्वयक न्यूयन थू थ्वी पहुंची। उनके साथ तराई के सीनियर प्रोजेक्ट आफिसर ऋषिका और प्रोजेक्ट सहायक महेंद्र सिंह रहे। न्यूयन थू थ्वी ने स्कूल में बच्चों से मिलने के बाद कहा हमने यह सब चीजें विश्वविद्यालय में सीखी थी। यहां तो पहले ही सब कुछ सिखा दिया जाता है।

वियतनामी पर्यावरणविद जब कक्षा एक छात्रों से मिली। बच्चों की गतिविधि देखकर वह भी अपने आपको झूमने से नही रोक पाई। वह भू एक्टिविटी में शामिल हो गई। प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने विदेशी मेहमानों को स्कूल के अनेक प्रोजेक्ट दिखाए प्रोजेक्ट को देखकर पर्यावरणविदों ने कहा 'माय प्लेजर टू बी हियर'। विद्वानों ने छात्रों से बातचीत के दौरान उन्हें बताया कि इंडिया का एजूकेशन सिस्टम कई मानों में बेहतर है। ऋषिका ने इस स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर टी.एस.ए. संस्था के प्रयासों की जानकारी दी। महेंद्र प्रताप सिंह ने इस स्कूल के पहले से अब तक किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

स्कूल के अध्यापक और छात्र मेहमानों से मिलकर बहुत खुश हुए। कक्षा 5 के छात्र अनूप यादव ने कहा वह इस स्कूल में रहते हुए कई देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात किया। बहुत कुछ सीखा। सहायक अध्यापक भालेन्दु कुमार और मोहम्मद फाख़िर ने कहा कि उन्हें इस स्कूल में पढ़ाते हुए गर्व महसूस होता है। सब बहुत खुश हैं। ग्राम प्रधान राम कुमार गुप्ता ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। मनिराम सिंह ने कहा कि इस स्कूल ने हमेशा ही गौरवान्वित किया है। यह स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग का गौरव है। इस दौरान सीमा सिंह, भालेन्दु कुमार, मोहम्मद फाख़िर, राम कुमार सिंह, पप्पू कुमार आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...