Saturday, January 19, 2019

गोण्डा : पसका में सरयू संगम त्रिमुहानी तट पर साधु संतों ने रविवार को प्रारंभ की सूकरखेत परिक्रमा// राजन कुशवाहा,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा)। पसका में सरयू संगम त्रिमुहानी तट पर रविवार की सुबह ही कल्पवास कर रहे साधु संतों गृहस्थ जनों ने जय सरयू मैया जय वाराह भगवान के गुंजायमान गगनभेदी जयकारे के साथ सूकरखेत परिक्रमा प्रारंभ की।

सनातन धर्म परिषद व तुलसी जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष डॉ स्वामी भगवदाचार्य ने बताया कि पौष पूर्णिमा स्नान को लेकर इस वर्ष 19 जनवरी को सूकरखेत महोत्सव एवं रामायण मेला सरयू मैया की महाआरती के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें नित्य प्रति साधु संतों का भंडारा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे हैं।

पसका सूकरखेत के सरयू संगम त्रिमुहानी तट पर आयोजित इस मेले में साधु संत सन्यासी व गृहस्थ जन मोह माया से विरक्त होकर भक्तिभाव में लीन हैं। और सरयू तट पर फूस की झोपड़ी बनाकर माहभर से कल्पवास कर रहे हैं।

पसका स्थित सूकरखेत महोत्सव एवं श्री रामायण मेला का आयोजन 19 जनवरी को सरयू मैया की महाआरती के साथ प्रारंभ हुआ। डॉ स्वामी भगवदाचार्य के नेतृत्व में शनिवार की शाम को कल्पवास कर रहे साधु संतों ने सरयू मैया की आरती की। संगम त्रिमुहानी तट पर होने वाले पौष पूर्णिमा स्नान को लेकर मेलार्थियों का आगमन प्रारंभ हो गया।

त्रिमुहानी सरयू संगम स्नान तट पर मोहमाया त्याग कर जप तप में लीन साधु संतों व कल्पवासियों के कुटियों में सन्त भंडारा व भजन कीर्तन से सम्पूर्ण सूकरखेत भक्तिमय बना हुआ है। इस बार 19 जनवरी से सरयू मैया की महा आरती के साथ सूकरखेत महोत्सव एवं 36 वां रामायण मेला प्रारंभ हो गया। यह जानकारी सनातन धर्म परिषद के डॉ स्वामी भगवदाचार्य ने दी है।

उन्होंने बताया कि रविवार को प्रातः सात बजे से पंच कोसी सूकरखेत परिक्रमा सरयू घाघरा संगम पसका त्रिमुहानी तट से प्रारम्भ होकर वाराह भगवान मन्दिर, गुरु नरहरि आश्रम और तुलसी जन्मभूमि राजापुर एवं वाराही देवी समेत विभिन्न पौराणिक स्थलों समेत सूकरखेत परिक्रमा के लिये साधु संत सन्यासी गृहस्थ जनों ने प्रस्थान किया।

मेला क्षेत्र में गैर जनपदों से पहुँचकर झूला सर्कस मौत कुंआ मनोरंजन के साधन समेत अन्य दुकानें सज गयी हैं।

पसका सूकरखेत मेला में व्यापक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिये अस्थायी मेला कोतवाली, नया मेला में अस्थायी पुलिस चौकी, त्रिमुहानी स्नान तट पर पुलिस बूथ बनाया गया है। पसका चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह को मेला इंचार्ज तथा एसआई उमेश कुमार सिंह किये गए हैं। यह जानकारी देते हुए परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग की गई।

मेला परिसर में 26 जनवरी तक 15 उपनिरीक्षक, 10 मुख्य आरक्षी, 20 आरक्षी, 20 महिला आरक्षी, 20 होमगार्ड, एक प्लाटून पीएसी, एक फायर टेंडर की मुस्तैदी की गई है। मेला क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर पुलिस बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं का यातायात सुगम कराएगी। चोर उच्चकों व अराजक तत्वों पर पैनी नजर के साथ स्नान तट, वाराह मंदिर वाराह छत्र, नया मेला समेत अन्य जगहों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगी।

परसपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ सन्त प्रताप वर्मा ने बताया कि पसका सूकरखेत मेला में स्वास्थ्य विभाग टीम मुस्तैद रहेगी। 20 जनवरी से 23 जनवरी तक मेला क्षेत्र में अनवरत स्वास्थ्य विभाग की टीम चिकित्सा सेवा सुविधा के लिये मुस्तैद की गई है।

इस अवसर पर पसका विकास मंच व पसका तीर्थ मेला समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। 20 से 22 जनवरी तक आयोजित इस कार्यक्रम का उदघाटन एवं दीप प्रज्ज्वलन कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव जिलाधिकारी, आरपी सिंह पुलिस अधीक्षक करेंगे। अशोक कुमार मुख्य विकास अधिकारी, रत्नाकर मिश्रा अपर जिलाधिकारी, रमाकांत वर्मा एसडीएम करनैलगंज, जटा शंकर राव, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज, मिश्री सिंह चौहान तहसीलदार करनैलगंज, शिवदयाल तिवारी नायब तहसीलदार परसपुर, वीपी सिंह बीडीओ परसपुर, बृजा नन्द सिंह थानाध्यक्ष परसपुर विशिष्ट अतिथि होंगे।

प्रतिदिन दोपहर तीन से छह बजे तक चित्रकूट से आये हुए अद्वेतांताद्वैतघन के श्रीमुख से श्रीराम कथा प्रवचन होगा। 20 जनवरी को धर्म का सामाजिक सरोकार गोष्ठी में डॉ सूर्यपाल सिंह पूर्व प्राचार्य, एसपी मिश्रा पूर्व प्रवक्ता, जानकी शरण द्विवेदी रहेंगे।

रविवार की शाम सात बजे से कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा। जिसमें अजय प्रधान (हास्य) बाराबंकी, राजकुमार सोनी (ओज) लखनऊ, अशोक टाटम्बरी अवधी अयोध्या, कुमार पुष्पेन्द्र गीतकार बाराबंकी, हीरा सिंह मधुर, हनुमान प्रसाद द्विवेदी, कृष्ण कुमार सिंह "दीप, सुरेन्द्र बहादुर सिंह झंझट, सन्त शरण त्रिपाठी सन्त, सुरेश मोकलपुरी, केदारनाथ मिश्र ललक, अवधेश सिंह, रवीन्द्र पाण्डेय रवि, वीरेंद्र "बेतुक, याकूब अज्म गोंडवी, जमील आजमी, नजमी गोंडवी, कासिम गोंडवी, विनय अक्षत, राजकुमार "राजू, वीपी सिंह वत्स, राम लखन यज्ञसैनी, अभिषेक सिंह, मुकेश सोनी होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक कवि जय दीप सिंह सरस गोण्डवी ने दी है।

पर्यावरण सरंक्षण में जनसहभागिता गोष्ठी कार्यक्रम 21 जनवरी को होगा। जिसमें मिथिलेश मिश्रा, डॉ शैलेन्द्र मिश्रा, शमीम अच्छन पूर्व अध्यक्ष, करनैलगंज, सत्य नारायण त्रिपाठी, राजकुमार मिश्रा वैद्य, दीनानाथ त्रिपाठी एडवोकेट, संतोष कुमार ओझा, हरिओम मिश्रा, धीरेंद्र बहादुर सिंह फौजी, पंडित जगन्नाथ मिश्रा रसिया लोकगीत गायक आदि प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा शाम छह बजे से लोकगीत नाटक जादू एवं विरहा में राम भवन यादव, सन्त बख़्स सिंह, पूजा राम यादव व लम्बरदार यादव का विरहा कार्यक्रम होगा। जिसका संयोजन विजय मिश्रा उत्कर्ष त्रिपाठी, सुरेश मोकलपुरी, सुरेश त्रिपाठी एडवोकेट आदि करेंगे।

(चित्र : राजन कुशवाहा)

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...