Friday, December 28, 2018

गोण्डा : छपिया क्षेत्र के खपरीपारा गांव के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, (रिपोर्टर- प्रदीप गुप्ता)


गोण्डा। छपिया थाना क्षेत्र के खपरीपारा गांव के पास सरसों के खेत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनो के सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

युवक की पहचान माधव पुत्र जेठू उम्र 48 वर्ष निवासी बखरवा के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह काम के लिए घर से बाहर गए। जब घर वापस नहीं आये, तो उनके मोबाइल पर फोन लगाना शुरू किया गया। पत्नी ने बताया कि फोन तो जा रहा था लेकिन फोन उठ नही रहा था। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कोई अतापता नही मिला। शुक्रवार सुबह पुनः उनके मोबाइल पर फोन लगाया गया तो किसी ने बताया कि उनका शव और मोबाइल खपरीपारा गांव के निकट सरसों के खेत में मिट्टी से सनी पड़ी हुई है।

परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुँचे एस ओ छपिया व चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने मामले की छानबीन की। तथा शव को बाहर निकाल कर मोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतक सर के पीछे चोट का निशान पाया गया। मृतक के दो लड़का एवं दो लड़कियां हैं।
वही मृतक के पिता जेठू ने हत्या की आशंका जाहिर की है। एसओ बृजेन्द्र पटेल नेे बताया कि कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...