Sunday, December 30, 2018

गोण्डा : बड़गांव के गायत्री मंदिर परिसर में हिन्दू युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की हुई बैठक// प्रदीप पाण्डेय,


गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। नगर स्थित बडगांव के गायत्री मंदिर में हिन्दू युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक रविवार को आयोजित की गयी। बैठक का अयोजन महिला जिलाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव, गायत्री मंदिर के व्यवस्थापक सुनील जायसवाल की देख-रेख में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, विशिष्ट अतिथि मण्डल संरक्षक स्वामी चिन्मयानन्द जी रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शारदाकान्त पाण्डेय ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था हिन्दू युवा वाहिनी के मंच को मजबूत बनाने का। कार्यक्रम में बल दिया गया की महिलाओं को संगठित करके उनको भी अनेक प्रकार की जिम्मेदारी सौपी जाए।

इस दौरान पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं को भी सगंठन का दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव ने बताया की 21 जनवरी को 1000 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा। जिसका पंजीकरण महिलाये गांव- गांव जाकर करवा रही है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...