Tuesday, December 25, 2018

गोण्डा : मुजेहना ब्लॉक के सरजू सभागार में सुशासन दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन// पीएन मिश्रा,


गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक के सरजू सभागार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर नए व पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने अटलबिहारी बाजपेयी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, तथा राशन कार्ड के लिए भी लोगों को सूचीबद्ध किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोण्डा सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह व संचालन प्रमोद पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर राजेश सिंह ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेई भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक लोकप्रिय नेता थे और उनके कार्यकाल में भारत ने एक विशेष स्थान प्राप्त किया था। जिला कार्यसमिति के सदस्य राजकुमार द्विवेदी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई का सम्मान उनके पार्टी के नेता ही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता भी करते थे और आज कश्मीर भारत के साथ है इसमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुजेहना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि भारत रत्न पं अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाना हम लोगो को सार्थक तभी होगा जब उनके पद चिन्हों पर चलकर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन का एक-एक क्षण राष्ट्र हित में लगा दे। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला, जिला महामंत्री अमर किशोर बमबम ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर शांत प्रकाश कौशल, व्यास नारायण पांडे, कमलाकांत शुक्ला, राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, संदीप कुमार मिश्र, भैया राम मिश्र, सुरेश तिवारी, माठु भैया, पत्रकार प्रेम नारायण मिश्रा, पत्रकार धर्मप्रकाश शुक्ला, पत्रकार रमेश चंद्र पाण्डेय सहित कई लोगो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपाई व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...