
गोण्डा। परसपुर क्षेत्र के डेहरास के भूपेंद्र सिंह समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर क्षेत्रीय जनों ने हर्ष व्यक्त किया है। रविवार को क्षेत्रवासियों ने डेहरास चौराहे पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। और मिठाई वितरित कर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर गोपीनाथ पाण्डेय, राहुल शुक्ला, पवन पाण्डेय, वीरेन्द्र पाण्डेय, छोटकउ शुक्ला, मनीष सिंह, अनिल पाण्डेय, अरविंद तिवारी, विपिनेश मिश्रा आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment