Tuesday, December 25, 2018

गोण्डा : परसपुर कस्बे में भाजपा नगर मण्डल ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर कस्बे के रामकुमार सोनी हाता में भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती के अवसर पर एक बैठक कर सुशासन दिवस मनाया गया। जिसमे अटल जी के जीवन पर चर्चा की गई। अटल जी भारत के साथ साथ पूरे विश्व के लिये लोकप्रिय, गंगा जमुनी तहजीब के प्रतीक रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परसपुर नगर पंचायत प्रतिनिधि वासुदेव सिंह रहे।

कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राम सुंदर पाण्डेय ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेई भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक लोकप्रिय नेता थे। और उनके कार्यकाल में भारत ने एक विशेष स्थान प्राप्त किया। वासुदेव सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई का सम्मान उनके पार्टी के नेता ही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता भी सम्मान करते थे। और आज कश्मीर भारत के साथ है। इसमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

ओंकार कौशल ने कहा कि भारत रत्न पं अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाना हम लोगो को सार्थक तभी होगा, जब उनके पद चिन्हों पर चलकर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन का एक-एक क्षण राष्ट्र हित में लगाये। इस दौरान क्षेत्र के राम सुन्दर पाण्डेय, जगदीश सोनी, ओंकार कौशल, सचिन, प्रदीप सिंह, अनुज रस्तोगी, सनी कौशल, राम लखन यज्ञसैनी, योगेंद्र सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक आदि बैठक मे शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...