Thursday, April 11, 2019

गोण्डा : इटियाथोक कस्बे में बिसुही पुल सँकरा होने के चलते आये दिन लगता है भीषण यातायात जाम// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा : इटियाथोक कस्बे में बिसुही पुल सँकरा होने के चलते आये दिन लगता है भीषण यातायात जाम// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक कस्बे में गोंडा- बलरामपुर मार्ग पर पुराने व सँकरे बिसुही नदी पुल पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इटियाथोक से होकर गोण्डा या बलरामपुर जाने वाले वाहन इस सँकरे पुल के चलते घंटो जाम में फंसे रहते है। पुलिस के काफी मसक्कत के बाद जाम ख़त्म हो पाता है। इलाज के लिए अस्पताल जा रहे मरीजो के निजी वाहन अथवा एम्बुलेंस भी कई बार यातायात जाम में फंसे नजर आये है।

नौ अप्रैल के दोपहर में एक राजनैतिक रैली के दौरान भी काफी लंबा और भीषण जाम घंटो तक लगा रहा। पुलिस को जाम हटवाने में काफी मसक्कत करनी पड़ी। पावर हाउस से पुलिस थाना तक आये दिन करीब एक किलोमीटर का लंबा जाम दिखाई देना कोई नई बात नही है। यही स्थित मंगलवार को भी रैली के दौरान दिखाई पड़ी। और यातायात जाम से तमाम लोग परेशान रहे। चैत्र नवरात्र में दूर दूर से चौपहिया वाहन से इधर से होकर देवीपाटन मंदिर को दर्शन हेतु जाते है।

मंगलवार को यातायात जाम से प्रभावित रहे। ट्रक, जीप, टेम्पो, कार, ट्रैक्टर, बाइक, रोडवेज की बस आदि यहाँ घंटो फंसे रहे। इस वजह तमाम लोगो के जरुरी काम भी यथावत स्थल पर देर से पहुँचने पर बाधित हुए।

गोंडा बलरामपुर मुख्य मार्ग पर कसबे के बिसुही नदी पर निर्मित इस संकरे पुल पर अक्सर जाम में तमाम वाहन आकर फंस जाते है, जिनको आगे निकलने में घंटो का वक्त लग जाता है। यहाँ पर आवागमन हेतु कोई अन्य बाईपास मार्ग न होने से लोगो को भारी दिक्कत होती है। कसबे के निवासियो ने पुल का चौड़ीकरण व एप्रोच मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग कई बार उठाई परन्तु कोई कार्रवाई नही हुई, इस वजह लोगो में भारी आक्रोश व्याप्त है। बताते चले की इस पुल से होकर एक बार में एक तरफ के ही वाहनों को यहां से पास कराया जा सकता है। एक साथ दूसरी ओर के वाहनों के पास होने पर यहाँ फौरन जाम लग जाता है। पुल का एप्रोच मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

इसी रास्ते से गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, श्रावस्ती, बढ़नी, सिद्धार्थनगर, नेपाल, लख़नऊ, अयोध्या, फैज़ाबाद आदि स्थानों के लिए काफी संख्या में भारी व छोटे वाहन निकलते हैं। उक्त पुल काफी संकरा होने से भारी व बड़े वाहनों के गुजरने से यातायात यहाँ पर अक्सर प्रभावित हो जाता है और जाम लग जाता है।
स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर बड़ी मशक्कत से किसी तरह से यातायात बहाल कराया। हकीकउल्ला, स्वामीनाथ उपाध्याय, आमिर खान, रवि, लक्ष्मण सोनी, राकेश, दुर्गा प्रसाद, संतोष आदि ने पुल को चौड़ा कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...