Tuesday, March 19, 2019

गोण्डा : होली पर्व के मद्देनजर एन्टी रोमियो स्क्वाड ने स्कूली छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर ■  शहर के चिन्हित स्थानों पर पैदल गस्त कर चलाया गया चेकिंग अभियान,

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह के निर्देशन में महिलाओं व बच्चियों के विरुद्ध होने वाले छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न के संबंध में कार्यवाही करने, रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूलों अथवा कॉलेजों में चलाए जा रहे ऑपरेशन आत्मरक्षा अभियान के मंगलवार को न्यू मॉडर्न सिटी कान्वेंट स्कूल, राजा मोहल्ला, महराजगंज, गोंडा में महिला सुरक्षा संबंधी अभियान चलाया गया।

इस अभियान में उपस्थित एंटी रोमियो प्रभारी महिला उप निरीक्षक- मंजू यादव द्वारा डायल '100 यू0पी0' व महिला हेल्पलाइन नंबर '1090' के बारे में स्कूली छात्राओं को विस्तृत जानकारी देकर, इन नंबरों के उपयोग हेतु प्रेरित भी किया गया। एंटी रोमियो टीम की महिला आरक्षी- कविता मौर्या व हेमलता द्वारा स्कूल की छात्राओं को गुड टच व बैड टच के संबंध में जानकारी देकर उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।

आगामी त्योहार होली के मद्देनजर बाजार में भीड़-भाड़ के कारण महिलाओ/लड़कियों के विरुद्ध होने वाले छेड़खानी को ध्यान में रखते हुए एन्टी रोमियो टीम द्वारा जनपद में भ्रमणशील रहते हुए शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे- गोला गंज, ठठेरी बाजार, चूड़ी बाजार, भरत मिलाप चौराहा, पीपल चौराहा, गुड्डुमल चौराहा, एकता तिराहा आदि स्थानों पर पैदल गस्त कर चेकिंग अभियान चलाया गया।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...