Thursday, March 21, 2019

गोण्डा : परसपुर कस्बा समेत ग्रामीण इलाकों में फगुआ के धुनों पर खूब झूमे हुरियारे, डीजे की धुनों पर थिरके युवा, तो बुजुर्गों ने गाया फ़ाग, जो गी रा सा रा रा रा// राजन कुशवाहा,


गोण्डा।(राजन कुशवाहा)। परसपुर क्षेत्र में गुरुवार को प्रेम सद्भाव भाईचारे का प्रतीक रंगों का त्यौहार होली की धूम रही है। गुरुवार की सुबह प्रारंभ हुए रंगों का खेल दोपहर बाद समापन हुआ। रंगों का त्यौहार कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में परम्परागत शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। परसपुर कस्बे के जानकी मन्दिर पर हुरियारों ने मौज मस्ती भरी रंगों की होली खेली गयी। राजमन्दिर पर ररइकट्ठे हुए हुरियारे ने फगुआ गीत से होली खेलना प्रारम्भ किया। परसपुर कस्बे की गांव गलियों से होकर रंग उमंग हुड़दंग करते, ढोल मंजीरों के थाप पर फगुआ गीतों के मस्ती में झूमते गाते हुए हुरियारों की टोली निकली। परसपुर कस्बे के चौक चौराहे व धार्मिक स्थलों पर भारी भरकम पुलिस बल मुस्तैद रहा है।

इस दौरान करनैलगंज एसडीएम रमाकांत वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज जितेन्द्र कुमार दुबे व परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह समेत एसएसबी पुलिस बल क्षेत्र में भ्रमणशील रहे है। यहाँ परसपुर कस्बे के राजा टोला, पूरे बलदेव पंडित, नकई पुरवा, सिताबी पुरवा, तालेपुरवा, धिरजा मिश्रा, पूरे चिंता पंडित, राजपुर, आटा समेत विभिन्न गांव के हुरियारों के रंगों की परम्परागत टोली ढोल मजीरा लेकर फ़ाग गाते हुए निकले। जो परसपुर कस्बे के बालपुर मार्ग, बेलसर मार्ग, भौरीगंज मार्ग व करनैलगंज मार्ग समेत विभिन्न मार्गों से होकर ब्लॉक मुख्यालय, पुलिस स्टेशन एवं चौक बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर लोगों ने जमकर होली खेली। और एक दूजे को रंग अबीर गुलाल लगाया, गले मिले और होली पर्व की बधाई दी।


No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...