Tuesday, March 19, 2019

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र की नन्ही अंशिका को वजीरगंज में मिला सम्मान// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा। (प्रदीप पाण्डेय) इटियाथोक क्षेत्र की होनहार बालिका को मंगलवार को वजीरगंज के तथागत बुद्ध इंटर कालेज में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इटियाथोक क्षेत्र के प्राथमिक विद्द्यालय भीखमपुरवा में पढ़ रही कक्षा 3 की होनहार और नन्ही अंशिका को स्कूल प्रबंधन, शिक्षको, कई अभिभावको द्वारा कुल मिलाकर पांच हजार का नकद पुरस्कार अंशिका को प्रदान कर सम्मानित किया।

पुरस्कार राशि पाकर अंशिका का चेहरा खिल गया। साथ में विद्द्यालय समिति द्वारा मंच पर अशोक लाट का प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भी उसे दिया गया। अंशिका के द्वारा मंच से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी लोगो की बेहद मांग पर किया गया जिसकी अत्यंत सराहना हुई। इस अवसर पर अंशिका के पिता मनोज मिश्र, विद्द्यालय प्रबंधक राधेश्याम मौर्य, संरक्षक घनश्याम मौर्य, प्रधानाध्यापक काली प्रसाद यादव, आनंद कुमार त्रिपाठी, शिक्षक श्रवण वर्मा सहित कई क्षेत्रवासी एवं गणमान्य मौजूद रहे।

बताते चलें कि इस नन्ही सी बच्ची को भोपाल में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। भोपाल में 15 मार्च को आयोजित एक आयोजन में गोण्डा की चर्चित और नन्ही अंशिका को अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान पत्र मिला है। वहाँ पर मंच से अंशिका ने अपने प्रतिभा का प्रर्दशन किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से सम्पूर्ण हाल गूँज उठा और लोगो ने गोंडा के नन्ही परी की जमकर सराहना की।

बताते चले की अंशिका ने आज तक कई पुरस्कार और प्रमाण पत्र हासिल किये है। नन्ही अंशिका भारत के सभी जिलों का नाम महज 6 मिनट 26 सेकेण्ड मे सुनाकर शानदार रिकार्ड भी स्थापित कर चुकी है। अंशिका के पिता मनोज मिश्र बेटी की इस महान उपलब्धि से काफी खुश हैं। और इसे अपना सौभाग्य बता रहें है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...